फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (05 to 11 Feb) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 04 Feb 2024 03:51 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। सप्ताह के पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध का समय थोड़ा बेहतर रह सकता है लेकिन पूवार्ध में आपको अपने किसी भी कार्य को करते समय बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। सप्ताह के पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध का समय थोड़ा बेहतर रह सकता है लेकिन पूवार्ध में आपको अपने किसी भी कार्य को करते समय बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको कामकाज में अचानक से आने वाली समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसके चलते आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान बहुत धैर्य और शांति के साथ अपना कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी के साथ उलझने की बजाय अपने काम पर पूरी तरह से फोकस करना लाभप्रद रहेगा। 

उच्चाधिकारियों एवं घर-परिवार के सदस्यों को मिलाकर चलें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में थोड़ा मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी और आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका कारोबार एक बार फिर से पटरी पर आता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आप किसी के सामने अपने प्रेज का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए उचित समय का इंतजार करना चाहिए, अन्यथा आपकी बनती बात बिगड़ सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर पर शक करने से बचें और उसके साथ अच्छी तरह से बात-व्यवहार करें। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

उपाय- प्रतिदिन देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें