Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष को पूरा करने के लिए आपको काफी परिश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है। इस दौरान शुभचिंतकों और आत्मीयजनों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
नौकरीपेशा जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में अपने विरोधियों से विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने की साजिश रच सकते हैं। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से मान-प्रतिष्ठा पर आघात पहुंचाने का खतरा भी बना रह सकता है। कर्क राशि के जातकों को विपरीत लिंगी व्यक्तियों से लूज टॉक करने से बचना चाहिए।
सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। आर्थिक संकट से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और उतावलेपन में किसी मर्यादा का उल्लंघन न करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचाएं।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।