कर्क
कर्क राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें अपने काम में अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचते हुए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। सप्ताह के मध्य में आप नई योजनाओं पर काम करने की योजना बनाएंगे। इस दौरान शत्रु पक्ष आपकी कमजोरियों का गलत तरीके से लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे में खूब सतर्क रहें और अपनी- योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा या गुणगान न करें। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी खूब ख्याल रखना होगा। इस दौरान अपनी दिनचर्या एवं खान-पान को सही रखें अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। चूंकि इस सप्ताह इष्ट मित्रों या परिजनों की ओर से विशेष, सुख सुविधा या फिर कहें सहयोग की संभावना कम रहेगी, इसलिए आपको स्वयं पर भरोसा करते हुए काम को सही समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए भी यह समय शुभ फल प्रदान करने वाला है। उनके पद और कद में वृद्धि हो सकती है, जिससे उनका कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।