फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (02-08 Jan) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Jan 2023 01:10 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा बनी-बनाई चीजें भी बिगड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा बनी-बनाई चीजें भी बिगड़ सकती हैं। आपको अपने सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और मिलाजुलाकर अपना काम निकालें। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती भी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में करिअर-कारोबार के सिलसिले में यात्रा संभव है। यदि आप कोई भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे हैं तो आपको इस पर खूब सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल एवं बेलपत्र आदि चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जप अवश्य करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें