फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (9 to 15 september): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Sep 2024 02:54 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kanya Rashifal: कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने और मनचाही सफलता पाने के लिए अथक परिश्रम और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने और मनचाही सफलता पाने के लिए अथक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की नापाक चालों से खूब सतर्क रहना होगा और अपने कार्य को समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना होगा, अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार बन सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना होगा तथा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है।

यदि आप व्यापारी हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कागज संबंधी सभी कार्य समय से पूरे कर लेने चाहिए अन्यथा आपको अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसी प्रकार आपको इस सप्ताह किसी भी कार्य में शॉर्टकट लेने अथवा नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ अपमान झेलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको स्वजनों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही उचित रहेगा। लव लाइफ में बेवजह का शक छोड़कर आपसी विश्वास पैदा करने का प्रयास करें। कठिन समय में जीवनसाथी मददगार साबित होगा। 

उपाय: प्रतिदिन दूर्वा चढ़ाकर भगवान श्री गणेश की पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें