कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। वे आपके खिलाफ आपके सीनियर और जूनियर दोनों को भड़काने की साजिश या फिर आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का जरा ज्यादा ही बोझ बना रहेगा, जिससे आप शारीरिक एवं मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में लंबी और थकाउ यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। जिसे सुलझाने में घर का कोई बुजुर्ग व्यक्ति अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। राजनीति से जुड़े जो लोग किसी पद या अहम जिम्मेदारी की बाट जोह रहे हैं, उनका इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन की आपाधापी के बीच आपको सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें और बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र या फिर कुछ दक्षिणा दान में दें।