Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई बड़ा अवसर मिल सकता है लेकिन आपको उसे हाथ से जाने देने से बचना होगा अन्यथा आपको उसके लिए हमेशा पछतावा करना पड़ेगा।
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई बड़ा अवसर मिल सकता है लेकिन आपको उसे हाथ से जाने देने से बचना होगा अन्यथा आपको उसके लिए हमेशा पछतावा करना पड़ेगा। सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको किसी दूसरी संस्था से बड़ा आफर आ सकता है, लेकिन नौकरी में बदलाव करने जैसा निर्णय लेने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों से अवश्य राय लेनी चाहिए।
इस दौरान आपको भूमि-भवन से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है। अदालत का फैसला आपके हक में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान आप स्वजनों के साथ पिकनिक अथवा पार्टी करते हुए अपना समय बिताएंगे।
यदि आप सिंगल हैं तो इस सप्ताह आपको पसंदीदा लव पार्टनर मिल सकता है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेमी युगल के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग का वस्त्र देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।