फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (4-10 September) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 03 Sep 2023 01:24 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्या राशि के जातकों का इस सप्ताह बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। विदेश से जुड़े काम करने वाले अथवा विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों का इस सप्ताह बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। विदेश से जुड़े काम करने वाले अथवा विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको इस संबंध में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह आप पर सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के अंत तक आप सम्पत्ति के क्रय-विक्रय का बड़ा निर्णय ले सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपने माता-पिता और भाई-बहनों की ओर से पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। कन्या राशि के जातकों की इस सप्ताह समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में उच्च पद-प्रतिष्ठित लोगों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके रुके हुए कुछ कार्यों में गति आयेगी। आजीविका व्यापार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है, लेकिन फिर भी अपने खान-पान एवं दिनचर्या को सही रखें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी को जल दें और गणपति की पूजा में गणेश चालीास का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें