कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में तो आपके कामकाज सामान्य गति से चलते हुए नजर आएंगे लेकिन सप्ताह के मध्य में उसमें कुछ एक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह सगे-संबंधियों की ओर से विशेष लाभ या कार्य पूरे होने की संभावना कम रहेगी। इस दौरान मित्रों और स्वजनों का सहयोग न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी और भाषा पर नियंत्रण रखते हुए सभी को मिलाजुलाकर काम करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी भी कार्य को लेकर खूब सोच-समझकर निर्णय लें और उसे दूसरों के भरोसे छोड़ने की बिल्कुल भूल न करें। इस सप्ताह किसी के बहकावे में आने से भी आपको बचना होगा। स्वास्थ्य संबंधी विशेष परेशानी आदि होने की संभावना कम रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। हालांकि इस यात्रा से आर्थिक लाभ होने संभावना कम रहेगी, बावजूद करियर और कारोबार को बढ़ाने के लिए अपने पराक्रम एवं धैर्य को बनाए रखें और आलस्य से बचें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। कठिन समय में जीवनसाथी मददगार साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और मंगलवार के दिन मसूर की दाल दान करें।