फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Feb 2024 01:11 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह आपको लोगों के साथ विनम्रता से बात-व्यवहार करना चाहिए अन्यथा वर्षों से बने-बनाए संबंध में न सिर्फ दरार आ सकती है बल्कि वे टूट भी सकते हैं।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों का इस सप्ताह अपने नजदीकी लोगों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस सप्ताह आपको लोगों के साथ विनम्रता से बात-व्यवहार करना चाहिए अन्यथा वर्षों से बने-बनाए संबंध में न सिर्फ दरार आ सकती है बल्कि वे टूट भी सकते हैं। कन्या राशि के जातक इस सप्ताह कई बार खुद को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। यदि आप भूमि-भवन को लेकर कोई सौदा करने की सोच रहे हैं तो अंतिम निर्णय लेने से पहले किसी शुभचिंतक की राय जरूर लें। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने के लिए अतिरक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्तााह के उत्तररार्ध में आर्थिक चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपके पास धन की आवक कम और खर्च की अधिकता ज्यादा बनी रहेगी। 
विज्ञापन


इस सप्ताह भूलकर भी जोखिम भरी योजनाओं में निवेश न करें तथा आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को पहले से तैयार रखें। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और किसी भी समस्या का समाधान संवाद के जरिए निकालने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं और उतावलेपन से बचें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए उसकी भावनाओं की उपेक्षा न करें।
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें तथा गाय को हरा चारा खिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें