फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (25 To 31 March): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Mar 2024 02:26 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह चोट-चपेट अथवा चोरी आदि का भय बना रहेगा।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 
विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह चोट-चपेट अथवा चोरी आदि का भय बना रहेगा। ऐसे में वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी चीजों की पूरी देखभाल करें। सप्ताह की शुरुआत में आपकी धार्मिक और पारिवारिक कार्यों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी मांगलिक अथवा सामाजिक कार्य में शामिल होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान अचानक से किसी चीज में बड़ी धनराशि भी खर्च करनी पड़ सकती है। पारिवारिक दृष्टि से यह समय बदलावपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी से सहयोग या समर्थन की बाट जोह रहे थे तो उससे आपको धोखा मिल सकता है।
विज्ञापन


परिजनों अथवा शुभचिंतकों से समय पर उचित सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा निराश जरूर रहेगा लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी चुनौतियों को पार करने में कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दौरान आप अपने सीनियर की मदद से किसी बड़े कार्य को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। आपके विरोधियों की चाल नाकाम साबित होगी और कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह जीवन में कई ऐसे मोड़ आएंंगे जब आपको अपने लव पार्टनर को बेहतर तरीके से जानने-समझने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन पूजा में एक माला गायत्री मंत्र का जप जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें