कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सपनों के पूरा होने जैसा होगा। सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से अपने ट्रांस्फर या फिर प्रमोशन की राह तक रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी ऐसे वरिष्ठ और प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। आप इस दौरान अपनी बुद्धि तथा परिश्रम के द्वारा आप कार्यक्षेत्र, जीविका, व्यवसाय आदि में उन्नति करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। भूमि-भवन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पैतृक संपत्ति का सुख प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें उभर सकती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
उपाय : प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उपासना और गणेश चालीसा का पाठ करें।