कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में कुछ बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक बड़ी चीजों में आपको बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आपको धन और सेहत दोनों का खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में बेवजह की चीजों पर पैसे खर्च होने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षा के अनुरूप सहयोग नहीं मिल पाएगा। किसी बात को लेकर सहयोगियों के साथ अनबन भी हो सकती है। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को टालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय या फिर कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। ऐसे में चीजों को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें।