फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (21-27 August) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 20 Aug 2023 04:14 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, जिसके चलते आपको न सिर्फ शारीरिक या मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है बल्कि आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, जिसके चलते आपको न सिर्फ शारीरिक या मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है बल्कि आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचना चाहिए। यदि आप इस बात की अनदेखी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपका अपने सहयोगियों से विवाद हो सकता है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच भी आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा। सप्ताह के मध्य में आपकी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपनी किसी बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए इष्टमित्रों से धन उधार लेना पड़ सकता है। यदि आप का किसी के साथ भूमि-भवन या फिर किसी अन्य बात को लेकर वाद-विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा आपको बेवजह की तमाम परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग का वस्त्र या चूड़ी दान करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें