कन्या
कन्या राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत किसी बड़ी अड़चन के दूर होने के साथ होगी। इष्ट-मित्रों की मदद से जीवन से जुड़ी बड़ी समस्या के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के पूवार्ध का समय आपके लिए बेहद अनुकूल और शुभ रहने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का खूब सहयोग मिलेगा। करिअर-कारोबार को लेकर लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। इन दोनों ही चीजों के लिए की गई यात्राएं सफल और लाभप्रद साबित होंगी। आपका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार और समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी रुचि धर्म-अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी। इस दौरान किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान मौसमी और पुरानी बीमारी आपके शारीरिक कष्ट का कारण बन सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा और उनके मंत्र का जाप करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।