कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके अटके काम पूरे होंगे। आपको इस दौरान आपको किसी संस्था या व्यक्ति के पास फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह इस सिलसिले में की गई यात्राएं और निर्णय बड़े लाभ का कारण बनेंगे। सप्ताह के मध्य में आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है और उनका लोगों के बीच प्रभाव और समर्थन बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे और उनका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपका मन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के अंत में इससे जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा विशेष रूप से खिलाएं।