कन्या राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उत्तरार्ध में गुडलक का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को दूर करने के लिए अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपकी मानसिक शान्ति भंग होगी और मन दूसरों के प्रति शंकालू बना रहेगा। सप्ताह के पूवार्ध में भले ही कामकाज में आने वाली मुश्किलों के चलते आपका मन खिन्न रहे लेकिन उत्तरार्ध में स्वजनों एवं सौभाग्य का साथ मिलने पर आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक उत्तरार्ध में स्थिति में सुधार होगा। व्यय भार घटेगा और आय के साधन बढ़ेंगे।
नौरकीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यदि आपके निजी रिश्तों में कहीं कोई खटपट चल रही थी किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी। इष्टमित्रों और स्वजनों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह पूर्व में किए कठिन परिश्रम का मीठा फल मिल सकता है। इस सप्ताह आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में विस्तार की कामना पूरी होगी। बाजार में आपकी धाक जमेगी। सत्ता-सरकार की नजदीकियों का आप फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा गणपति की पूजा में उनकी चालीसा का नित्य पाठ करें।