फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (18 April To 24 April 2022): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 17 Apr 2022 12:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको बेहद सतर्क होकर चलना होगा। इस दौरान आपको बेवजह की चीजों को लेकर परेशान रहना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति मिलती हुई दिखाई देगी। इस दौरान आपको छोटी-मोटी अड़चनों के बावजूद अच्छा धन लाभ होने वाला है। इसके साथ आप संचित धन में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको बेहद सतर्क होकर चलना होगा। इस दौरान आपको बेवजह की चीजों को लेकर परेशान रहना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी लोगों की कूटनीति में न फंसें। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता आपको सता सकती है। व्यक्तिगत जीवन में भी जीवनसाथी के साथ संबंध में बहस और नोक-झोंक हो सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और अपने प्रेम का प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा सामाजिक कलंक लगने की आशंका है। सप्ताह के अंत में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। यात्रा में अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। साथ ही साथ वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें