फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (14-20 August) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 13 Aug 2023 01:19 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह तमाम तरह की चिंताओं से मुक्ति दिलाने और मनोकामनाओं को पूरा करने वाला रहेगा।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह तमाम तरह की चिंताओं से मुक्ति दिलाने और मनोकामनाओं को पूरा करने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी बुद्धि और विवेक से कई समस्याओं के समाधान खोजने में कामयाब होंगे। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन के विवाद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप अपनी योग्यता के बल से कार्यक्षेत्र में अपना लोहा मनवाने में कामयाब होंगे। खास बात यह भी कि आपको सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपकी आपकी शक्ति-सामर्थ्य बढ़ जाएगी। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा रिस्क ले सकते हैं। हालांकि स्थितियां आपके अनुकूल हैं, लेकिन फिर भी कोई बड़ा कदम उठाते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना आपके लिए उचित रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जा सकता है। उनकी लोकप्रियता समाज में बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान की किसी बड़ी सफलता से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की उपासना एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें