कन्या
घर-परिवार से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। कन्या राशि के जातकों को इस करियर-कारोबार में गजब की प्रगति देखने को मिल सकती है। खास बात यह कि इस दौरान आपको अपने शुभचिंतकों का पूरा समर्थन और सहयोग हासिल होगा। इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार के जरिये तमाम लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी के सामने अपने दिल की बात को रखने कोशिश बीते कुछ समय से कर रहे थे तो इस सप्ताह ऐसा करने पर बात बन जायेगी। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह लाभप्रद होगा। इस सप्ताह आप जिस काम या फिर कहें सौदों में जोखिम उठाएंगे और उसमें लाभान्वित होंगे। इस पूरे सप्ताह आपके पास धन की आवक बनी रहेगी, जिससे आपके संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप भूमि-भवन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। इस दौरान आपकी रुचि धर्म-अध्यात्म में बढ़ेगी और आपका अधिकांश समय पूजा-पाठ या सामाजिक कार्यों आदि में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतानपक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।