फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (11 To 17 April 2022): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 10 Apr 2022 12:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी मानसिक परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान कुछेक मामलों में स्वजन भी आपसे छिटके हुए नजर आएंगे, जिससे आपका मन आहत हो सकता है।
विज्ञापन
Kanya rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी मानसिक परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान कुछेक मामलों में स्वजन भी आपसे छिटके हुए नजर आएंगे, जिससे आपका मन आहत हो सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और जैसे ही गलतफहमियां दूर होंगी आपको सभी का साथ मिलना शुरु हो जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यापारियों के लिए श्रेष्ठ हुआ है। इस दौरान किसी योजना में या फिर व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए समय शुभ है। हालांकि ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। इस दौरान कारोबार में ठीक-ठाक लाभ होने के पर आप पुराने घाटे या फिर कर्ज आदि से उबर जाएंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम सबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें