कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में सौभाग्य आपका दरवाजा खटखटाता नजर आएगा। करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपके हाथ लग सकती है। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिलेगा तो वहीं पहले से काम कर रहे लोगों को प्रमोशन या फिर नई जगह से बड़ा ऑफर मिल सकता है। विदेश से जुड़े व्यवसाय करने वालों को अप्रत्याशित लाभ होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। घर के किसी सदस्य को मिली बड़ी सफलता या उपलब्धि आपके पूरे परिवार की खुशियों का कारण बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान सत्ता-सरकार से संबंधित अटके हुए कार्य पूरे होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ आपका बेहतर तालमेल देखने केा मिलेगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। घर से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय आपका जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। इस सप्ताह खान-पान और अपनी दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें, अन्यथा पेट संबंधी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणेश चालीसा का पाठ करें।