कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको जरूरी कार्यों को निबटाने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कामकाज बोझ आ जाने के कारण आपको उसे निबटाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कारोबार को विस्तार देने की योजना में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप विदेश में करियर और कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार से जुड़े विवाद के चलते तनाव हो सकता है। इस दौरान आपको वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत चिंता को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।