कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। ऐसे में घर और बाहर आपको अपने काम को बहुत ध्यानपूर्वक करना होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज में कुछेक मुश्किलें भी आ सकती हैं। इस दौरान आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपके चिंता का बड़ा कारण बनेगी। नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का ज्यादा बोझ बढ़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो बगैर अपने शुभचिंतकों की सलाह के इस दिशा में कदम आगे न बढ़ाएं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आशाओं के अनुरूप सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें।