छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया तो कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफल एवं लाभप्रद साबित होने जा रहा है। यदि किसी चीज को लेकर आपका कोर्ट-कचहरी में मुकदमा चल रहा है तो इस सप्ताह उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। आप पर आपके माता-पिता की विशेष कृपा बरसेगी। जिनकी मदद से आप जीवन से जुड़े कुछेक बड़े फैसले आसानी से ले पाएंगे।
सप्ताह के मध्य में आपका ध्यान अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत करने पर रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के सिलसिले में प्रभावी लोगों से संपर्क साधने में व्यस्त रह सकते हैं। इस दौरान आपका धार्मिक क्रिया-कलापों में ज्यादा मन रमेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
इस सप्ताह सत्ता पक्ष से नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। घर के किसी सदस्य का विवाह तय होने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच परस्पर सौहार्द बढ़ेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में एक माला गायत्री मंत्र का जप करें।