फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 04 Nov 2024 04:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Virgo Weekly Horoscope: छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया तो कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफल एवं लाभप्रद साबित होने जा रहा है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि 

विज्ञापन

छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया तो कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफल एवं लाभप्रद साबित होने जा रहा है। यदि किसी चीज को लेकर आपका कोर्ट-कचहरी में मुकदमा चल रहा है तो इस सप्ताह उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। आप पर आपके माता-पिता की विशेष कृपा बरसेगी। जिनकी मदद से आप जीवन से जुड़े कुछेक बड़े फैसले आसानी से ले पाएंगे।

सप्ताह के मध्य में आपका ध्यान अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत करने पर रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के सिलसिले में प्रभावी लोगों से संपर्क साधने में व्यस्त रह सकते हैं। इस दौरान आपका धार्मिक क्रिया-कलापों में ज्यादा मन रमेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह सत्ता पक्ष से नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। घर के किसी सदस्य का विवाह तय होने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच परस्पर सौहार्द बढ़ेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

उपाय: प्रतिदिन पूजा में एक माला गायत्री मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें