फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (03-09 April) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 02 Apr 2023 02:04 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़े अधिक संघर्ष के बाद ही सफलता दिलाने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़े अधिक संघर्ष के बाद ही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे तो होंगे लेकिन कुछेक अड़चनों या फिर देरी के साथ। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र या फिर कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें क्योंकि उसी के अनुसार आपको आने वाले दिनों आपको सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आप दूसरों के बातों में आने से बचें और अपने विवेक का इस्तेमाल ज्यादा करें। सप्ताह के मध्यम में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थोड़ी थकान भरी लेकिन मनचाही सफलता को दिलाने वाली साबित होगी। इस दौरान आपका प्रभावी लोगों से संपर्क होगा। जिनकी मदद से भविष्य में लाभकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के अंत में घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत और खानपान को लेकर लापरवाही करने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें और बुधवार के दिन उन्हें विशेष रूप से कच्चा नारियल चढ़ाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें