फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope ( 02 Oct- 08 Oct) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 01 Oct 2023 06:08 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आर्थिक और मानसिक चिंता के बीच आपको समय-समय पर थोड़ा ही सही लेकिन भाग्य का सहयोग भी मिलता रहेगा। जैसे कठिन समय में आपके अपने आपके साथ खड़े रहेंगे। जीवनसाथी संबल बनेगा। लव पार्टनर की मदद से आप अपनी परेशानियों को काफी हद तक कम करने में कामयाब भी होंगे।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान घर-गृहस्थी से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। स्वयं की सेहत के साथ घर की किसी बुजुर्ग महिला का खराब स्वास्थ्य आपकी मानसिक परेशानी का कारण बनेगा। इस दौरान आपके सिर पर कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में धन का लाभ तो होगा लेकिन खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी।
विज्ञापन


आर्थिक और मानसिक चिंता के बीच आपको समय-समय पर थोड़ा ही सही लेकिन भाग्य का सहयोग भी मिलता रहेगा। जैसे कठिन समय में आपके अपने आपके साथ खड़े रहेंगे। जीवनसाथी संबल बनेगा। लव पार्टनर की मदद से आप अपनी परेशानियों को काफी हद तक कम करने में कामयाब भी होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सन्तान पक्ष की ओर से आपको शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपके जीवन के दुख कम होंगे और आपका परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर करें तथा शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें