धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में ही खान-पान की लापरवाही या फिर कोई पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। लापरवाही बरतने पर आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान सेहत के साथ संबंधों को बनाए रखने पर भी आपको फोकस करना होगा। घर-परिवार के किसी सदस्य से आपकी यदि नहीं बनती तो आप उससे वाद-विवाद करने की बजाय उससे बचकर निकलना ठीक रहेगा। छोटी-मोटी बातों को तूल न देना ही आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा, अन्यथा आपको बेवजह अपमानित होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आप जरूरत से ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आपको अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए समय और उर्जा दोनों का प्रबंधन करना होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनकी परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घरेलू महिलाओं का अधिक समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम-संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। मुश्किल भरे समय में आपका लव पार्टनर आपकी ढाल बनेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी को मिली बड़ी उपलब्धि आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी। खान-पान और दिनचर्या को सही रखें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।