धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए आपको जूनियर और सीनियर दोनों को ही मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद ही मनचाही सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव एवं उलझनों के बावजूद आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन समय रहते ही आपको उनका फायदा उठाना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं मनचाहा लाभ और कारोबार में विस्तार को बढ़ाने वाली साबित होंगी। यात्रा धन लाभ के साथ मान-सम्मान बढ़ाने वाली भी साबित होगी। इस दौरान आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। किसी संस्था या संगठन से जुड़ने या फिर उसके द्वारा विशिष्ट पद की प्राप्ति संभव है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धनु राशि के जातकों का इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में अक्षत और रोली मिलाकर अर्घ्य दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।