फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 30 May 2022 12:10 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का जरा ज्यादा ही बोझ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त श्रम और समय खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का जरा ज्यादा ही बोझ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त श्रम और समय खर्च करना पड़ेगा। मनचाही जगह पर ट्रांस्फर या प्रमोशन की कामना रखने वालों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। परिवार से जुड़ी कोई अहम जिम्मेदारी को पूरा करने को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा सकता है। इस दौरान आपके अटके हुए कार्यों में कुछ प्रगति देखने को मिलेगी। इस दौरान आपका मन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में लगेगा। किसी बड़े निर्णय को लेते समय परिवार के सदस्यों को पूरा समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान करियर और कारोबार की दिशा में किए गए प्रयास सफल साबित होंगे। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को जल दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें