फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (3 से 9 June 2024 ): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 03 Jun 2024 10:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Dhanu Rashifal: सप्ताह के मध्य में छोटे भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। जिसके चलते आपका मन परेशान रहेगा। इस दौरान आपके स्वभाव में क्रोध एवं आवेश की अधिकता रह सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने कार्यों को तेजी से निबटाते हुए नजर आएंगे लेकिन मध्य में अचानक से आई कुछ अड़चनें आपकी सफलता में बाधक बन सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। सेहत और संबंध दोनों को लेकर इस सप्ताह आपको सावधानी बरतने जरूरत है। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपको इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में छोटे भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। जिसके चलते आपका मन परेशान रहेगा। इस दौरान आपके स्वभाव में क्रोध एवं आवेश की अधिकता रह सकती है।
विज्ञापन


वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहने वाला है। कारोबार में आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ खर्च की अधिकता के चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको जोखिम भरे निवेश से बचें तथा यात्रा के समय अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपको घर-परिवार से जुड़े मसले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की इच्छाओं एवं भावनाओं का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें