धनु
धनु राशि के जातक इस सप्ताह अपनी सूझबूझ से अपने सभी काम को सही समय पर निबटाने में कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली साबित होगा। यदि आपका लंबे समय से प्रमोशन या ट्रांसफर रुका हुआ है तो इस सप्ताह आपकी इस ख्वाहिश में आड़े आ रही सभी अड़चनें दूर हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में षडयंत्र रच रहे विरोधी परास्त होंगे। जो लोग कमीशन या फिर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा सफलता और लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद, लाभप्रद और संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेवता को अर्घ्य दें और नारायण कवच का पाठ करें।