फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (27 June To 03 July 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 27 Jun 2022 12:20 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में ही मनचाहा पद प्राप्त हो सकता है। किसी विशेष उपलब्धि के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों की सप्ताह की शुरुआत लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के साथ होगी। इस दौरान आप अपने घर परिवार के साथ पर्यटन के लिए निकल सकते हैं। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। करिअर-कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में ही मनचाहा पद प्राप्त हो सकता है। किसी विशेष उपलब्धि के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान संतान पक्ष की तरफ से भी कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से अपना कारोबार शुरु करने या फिर पहले से चल रहे कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और आत्मीय प्रेम बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजन आपके प्रेम पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें