फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (27 Feb-05 March): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 Feb 2023 12:53 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों के जीवन से जुड़ी मुश्किलें इस सप्ताह आसान होती नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 
विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के जीवन से जुड़ी मुश्किलें इस सप्ताह आसान होती नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही संतान से जुड़ा कोई सुखद समाचार आपकी और घर-परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगा। सप्ताह के मध्य में करिअर-कारोबार या निजी कार्य के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं संबंधों में विस्तार की दृष्टि शुभ साबित होगी। इस दौरान घर की साज-सज्जा या फिर मरम्मत के लिए आपको अपने जेब से अधिक धन राशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। हालांकि मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से आप अपने सभी कार्य को समय पर सही तरीके से पूरा करने पर में कामयाब हो जाएंगे। धनु राशि के जो जातक अभी तक सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें