फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Sep 2023 04:28 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सौभाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप अपने करियर में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह आपको कहीं से बेहतर आफर आ सकता है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सौभाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप अपने करियर में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह आपको कहीं से बेहतर आफर आ सकता है। यदि आप बेरोजगार हैं तो किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से अच्छी जगह पर नौकरी लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों की तरह व्यवसाय से जुड़े लोग भी इस सप्ताह अपने गुडलक का पूरा आनंद उठाते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत से कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस सप्ताह आप स्वजनों के साथ जीवन का लुत्फ उठाते हुए नजर आएंगे। यदि आप विदेश से जुड़ा कोई कारोबार करते हैं या फिर विदेश में अपना करियर बनाने की योजना बना रहे हैं तो आपके राह में आ रही अड़चनें अप्रत्याशित रूप से दूर हो जाएंगी। आपकी न सिर्फ विदेश यात्रा का योग बनेगा बल्कि कोई बड़ा कांट्रैक्ट भी हाथ लग सकता है। यदि आप अभी तक सिंगल है तो आपकी लाइफ में इस सप्ताह किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ इस सप्ताह हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। आपके प्रेम संबध को परिजन स्वीकार करते हुए उस पर विवाह की मुहर भी लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें