धनु
धनु राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह अत्यंत ही शुभ है। इस सप्ताह आपको गुडलक का पूरा साथ मिलेगा और आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेस्ट देते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह आपको मनचाही सफलता और धन की प्राप्ति होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपका बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा और आपको कारोबार में बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी नए कार्य की शुरुआत अथवा नई कला सीखना प्रारंभ कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने जीवन से जुड़े कुछेक बड़े निर्णय लेंगे, जिसके भविष्य में दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से सरकारी कामकाज पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का कद और पद बढ़ सकता है। इस पूरे सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। संतान से जुड़े जरूरी काम पूरे होंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी पयर्टन स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात के खूब अवसर प्राप्त होंगे और उसके साथ रिश्ता मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।