धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय और धन को सोच-समझकर सही चीजों पर खर्च करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल प्रदान करने वाली होगी। हालांकि इस दौरान प्रयास करने पर आप अपने समस्याओं का समाधान खोजने में काफी हद तक कामयाब रहेंगे और इसमें आपको अपने इष्ट-मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। यदि आप किसी योजना या व्यवसाय के विस्तार आदि के लिए धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर ले लें और खूब सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध को लेकर आपको इस सप्ताह बेहद सावधान रहने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपके और लव पार्टनर के बीच में गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकता है। किसी भी गलतफहमी को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। जीवन के कठिन समय में आपको जीवनसाथी को पूरा साथ मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की केसर का तिलक लगा कर पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।