फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 23 Apr 2023 02:38 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यो में मनचाही सफलता मिलने पर जोश एवं उत्साह बढ़ा-चढ़ा रहने वाला है। बीते समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यो में मनचाही सफलता मिलने पर जोश एवं उत्साह बढ़ा-चढ़ा रहने वाला है। बीते समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं पूरी होंगी। परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेते समय परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह अचानक से बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएगी। बाजार में फंसा धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। मनचाही जगह पर तबादले या अहम जिम्मेदारी मिल जाने से मन प्रसन्न रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। परिजन आपके प्रेम को विवाह में तब्दील करने की इजाजत दे सकते हैं। वहीं पहले से शादीशुदा लोगों का समय सुखमय बीतेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और उनके मंत्रों को तुलसी या चंदन की माला से जप करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें