फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (23 से 29 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Dec 2024 05:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Dhanu Rashifal:सप्ताह के उत्तरार्ध तक पदोन्नति अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले का शुभ समाचार मिल सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिलने का योग बन रहा है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। बीते कुछ समय से आपके जो काम अटके हुए थे, इस सप्ताह उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहे हैं तो विरोधी झुकते हुए उसे कोर्ट से बाहर सुलझाने के लिए आपके सामने पेशकश रख सकते हैं। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो इस सप्ताह आपको किसी इष्टमित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ा अवसर मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। करियर-कारोबार की दृष्टि से पूरे सप्ताह आपको अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध तक पदोन्नति अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले का शुभ समाचार मिल सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिलने का योग बन रहा है। परीक्षा आदि में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन रहने पर संतोष का अनुभव होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सपताह आपके लिए शुभप्रद साबित होने जा रहा है। निजी रिश्तों में आत्मयीता और मेलजोल बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगकार भगवान श्री हरि की पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें