फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (23-29 Jan): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Jan 2023 04:32 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को मनचाहा अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। किसी भी कार्य में आपको न सिर्फ घर में बल्कि बाहर भी खूब सहयोग और समर्थन हासिल होगा। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ है। घर में किसी प्रिय व्यक्ति की बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों से उत्तम सहयोग मिलेगा। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। यदि आप लंबे समय से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को सप्ताह के अंत तक कोई बड़ा पद मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें