धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से ही बचना होगा। साथ ही साथ आज का काम कल पर टालने की आदत से भी बाज आना होगा, अन्यथा जीवन में प्रगति और तरक्की दिलाने वाले बड़े अवसर से आप हाथ धो बैठेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। इस दौरान आपके द्वारा किसी कार्य को पूरे मनायोग से करने पर निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी और आपको आपके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इष्ट-मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपको दूसरों पर निर्भर होने से बचना हेागा अन्यथा समय पर मदद न मिलने पर आपके काम अटक सकते हैं। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो उससे संबंधित कोई शुभ सूचना आपको प्राप्त होगी। घर-परिवार अथवा प्रेम संबंध से जुड़ी किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए स्वयं के द्वारा की गई पहल सार्थक साबित होगी। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की मजबूरियों और आवश्यकताओं दोनों को ही समझना होगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपनी बिजी लाइफ में से कुछ समय अपने जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत को लेकर विशेष रूप से सावधान रहें और खानपान और दिनचर्या सही रखें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पीले पुष्प से पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।