धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ और सुखद साबित होगी जो लंबे से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कायों को समय पर बेहतर तरीके से करने को लेकर उत्साह उमंग तथा पुरुषार्थ शक्ति बनी रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहने पर मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो इस सप्ताह आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी और मनचाहे लाभ के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।
सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य में खूब रमेगा। आपके उपर गुरु, माता-पिता एवं वरिष्ठजनों की विशेष कृपा बनी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलेगा, जिसका आप अच्छी तरह से लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। लेखन, शोध कार्य आदि करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के खूब अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा श्रीहरि की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।