जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
- फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भाग-दौड़ भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही कार्यक्षेत्र पर कामकाज का बड़ा बोझ आ सकता है। जिसे निबटाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और समय की आवश्यता रहेगी। इस दौरान पैतृक संपत्ति या फिर भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे विवाद का निबटारा आपसी सहमति और संवाद के जरिए निकालने कर प्रयास करें क्योंकि कोट-कचहरी में जाने पर मामला लंबा खिंच सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने अपने धंधे को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। जरूरत से ज्यादा विश्वास करने पर आपको आर्थिक चोट लग सकती है। किसी भी मुश्किल से बचने के लिए बिल, टैक्स आदि से जुड़ी चीजों को समय पर भरें, अन्यथा आपको अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कार्यक्षेत्र या समाज में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान लोग आपकी योग्यता और आपकी कार्यशैली की तारीफ करते नजर आएंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने वर बात बन जाएगी। इस कार्य में किसी महिला मित्र काफी मददगार साबित होगी। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और गुरुवार के दिन पीले कपड़े में चने की दाल और कुछ पैसे रखकर दान करें।