धनु
धनु राशि के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां और लाभ को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार को लेकर किए गए प्रयास में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। यदि आप लंबे समय से नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह के अंत तक आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों की कारोबार बढ़ाने की कामना पूरी हो सकती है। खास बात ये कि इसमें आपको स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। उन्हें मनचाहा पद या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव लाइफ अच्छी चलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें एवं केसर का तिलक लगाएं।