धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली साबित होंगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना साकार हो सकती है। हालांकि ऐसा करते समय आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना बेहतर होगा। सप्ताह के पूवार्ध में आपका अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। इस दौरान किसी धर्म स्थान की यात्रा अथवा दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। आपका मन समाज सेवा के कार्यों में रमेगा। आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है, जिससे आपकी सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। यह सप्ताह पारिवारिक मुद्दों को हल करने के लिए अत्यंत ही शुभ है। यदि किसी के साथ आपके संबंध में टकराव की स्थिति बनी हुई है तो बातचीत के जरिए आप सभी गलतफहमियों को दूर करने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप करियर-कारोबार के लिए विदेश जाने की योजना रहे थे तो उसमें आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस सप्ताह विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बन रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। खान-पान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री हनुमान जी की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।