फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (14 to 20 October): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Oct 2024 03:42 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Dhanu Rashifal: रिश्ते-नाते की बात करें तो इस सप्ताह आप स्वजनों पर न सिर्फ प्यार लुटाएंगे बल्कि उनसे बदले में खूब प्यार पाएंगे भी। यदि घर के किसी व्यक्ति के साथ कोई गलतफहमी हो गई थी तो इस सप्ताह वह दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयेाग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। आपके द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। 

करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यं ही शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों पर उनके सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में विजय पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्ते-नाते की बात करें तो इस सप्ताह आप स्वजनों पर न सिर्फ प्यार लुटाएंगे बल्कि उनसे बदले में खूब प्यार पाएंगे भी। यदि घर के किसी व्यक्ति के साथ कोई गलतफहमी हो गई थी तो इस सप्ताह वह दूर हो जाएगी। प्रेम संबध को यदि आप विवाद में तब्दील करने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपकी कोशिशें रंग ला सकती हैं। परिजन आपकी शादी के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का संयोग बन सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ को जल देकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें