फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (13-19 March): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 Mar 2023 11:08 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अधिक व्यस्तता और भाग-दौड़ भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का बड़ा बोझ आ सकता है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अधिक व्यस्तता और भाग-दौड़ भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का बड़ा बोझ आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक से बड़ी जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है, जिसके लिए आपको अतिरिक्त समय और परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान लंबे समय से किसी अटके काम के पूरा होने पर मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। सेहत की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध विपरीत फल लिए हुए है। ऐसे में इस दौरान अपने खानपान और दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस दौरान बगैर ठीक से नियम पढ़े न तो किसी योजना से जुड़ें और न ही किसी कागज पर हस्ताक्षर करें। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें