धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही सोचे हुए कार्य तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। इष्टमित्रों और घर-परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही सोचे हुए कार्य तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। इष्टमित्रों और घर-परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी और आपके परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सीनियर आपकी तारीफ करेंगे। संभव है कि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल जाए। इस दौरान करिअर और कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा सफल साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रगति करने के नए अवसर और आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यवसाय अथवा किसी कार्य विशेष के लिए की गई यात्राएं सफल और लाभदायक साबित होगी। हालांकि इन सबके बीच आप अपने लिए कम समय निकाल पाएंगे और खुद को तन और मन से थका हुआ पाएंगे। इस दौरान कोई पुरानी बीमारी फिर से उभरने से मन भी थोड़ा चिंतित रहेगा। घर के किसी प्रिय व्यक्ति की सेहत भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी और वह आपकी ताकत बनेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण भगवान की पीले पुष्प से पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।