धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए न सिर्फ समय और ऊर्जा का बल्कि धन का प्रबंधन करना होगा, अन्यथा आपको उधार मांगने की नौबत आ सकती है। व्यवसाय थोड़ा मंदा रह सकता है और बाजार में फंसे धन को निकालने में भी आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य में पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान सेहत संबंधी कोई परेशानी भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय कुछ राहत भरा रह सकता है। इस दौरान अपने संपर्कों को भुनाने में कामयाब होंगे और आपको सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। कठिन समय में लव पार्टनर आपका संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रननाम का पाठ करें साथ ही केसर का तिलक लगाएं।